1. Home
  2. /
  3. बिग ब्रेकिंग
  4. /
  5. Shri Ram Mandir Murti Photo: रामलला की मूर्ति की पहली झलक तो दिल से निकलेगा जय श्री राम, जानें...

Shri Ram Mandir Murti Photo: रामलला की मूर्ति की पहली झलक तो दिल से निकलेगा जय श्री राम, जानें किसने बनाई

by Gopal Yadav | Aajtaklive News | Updated: 29 Jan 2024, 9:47 pm IST

Ayodhya: राम की मूर्ति की पहली तस्वीर अयोध्या के राम मंदिर से मिली है। यह “Ram Mandir Ram Murti Photo” चित्र हर किसी को मोहित करता है। 22 जनवरी को इसी मूर्ति का जन्मदिन मनाया जाना है।

shri ram mandir murti photo
shri ram mandir murti photo

shri ram mandir murti photo: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की एक झलक पाने की उत्सुकता हर किसी को है। हर कोई इंतजार कर रहा है कि कब राम मंदिर का दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। तो बता दें कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी और 23 जनवरी से मंदिर सभी के लिए खुला रहेगा। अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर आई है। इस चित्र को देखकर राम के भक्त मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। भगवान राम की ये सुंदर मूर्ति इतनी सुंदर है कि इसमें बच्चे की मासूमियत और भगवान के तेज चेहरे दोनों दिखाई देते हैं। इस मूर्ति का वजन 150 किलोग्राम और ऊंचाई करीब 51 इंच है।

कर्नाटक के प्रसिद्ध चित्रकार अरुण योगीराज ने रामलला की मूर्ति बनाई है। अरुण योगीराज योगीराज शिल्पी के बेटे हैं। अरुण मैसूर महल में काम करने वाले कलाकारों के परिवार से हैं। 22 जनवरी को इन्हीं के द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति की पूजा की जाएगी। ( Ram Mandir Pran Pratishthan Live Streaming)

राम मंदिर में स्थित मूर्ति श्याम रंग की है। इससे कई लोगों के मन में आखिर क्यों श्याम रंग की मूर्ति लगाई जा रही है? याद रखें कि रामायण में बताया गया है कि श्रीराम श्याम रंग के थे, इसलिए इस रंग की मूर्ति को अधिक महत्व दिया गया है। यह भी भगवान श्रीराम की स्तुति मंत्र है: ‘नीलाम्बुज श्यामल कोमलांगम सीतासमारोपित वामभागम्। पाणौ महासायकचारूचापं नमामि रामं रघुवंशनाथम्॥

इसका अर्थ है कि मैं रघुवंश के स्वामी श्रीरामचंद्र जी को नमस्कार करता हूँ, जिनके अंग नीलकमल की तरह श्याम और कोमल हैं, सीता जी के वाम पक्ष में विराजमान हैं, जिनके हाथों में अमोघ बाण और सुंदर धनुष है। यही कारण है कि श्रीराम जी श्याम वर्ण के हैं।

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12 बजे शुरू होगा और दोपहर 1 बजे तक चलेगा।

मंदिर के बाहर की शानदार तस्वीर

Leave a comment

WhatsApp us
Exit mobile version